NVS Teacher Vacancy 2026: पीजीटी और टीजीटी समेत कई पदों पर रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां देखें रजिस्ट्रेशन करने का प्रोसेस
नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की ओर से पीजीटी, टीजीटी और स्पेशल एज्यूकेट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। यह उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका है, जो उम्मीदवार पीजीटी, टीजीटी या स्पेशल एज्यूकेट के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। इच्छुक एवं योग्य 17 अप्रैल, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 208 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

कौन कर सकते हैं अप्लाई
पीजीटी या टीजीटी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 50 प्रतिशत अंकों के साथ बीएड की डिग्री व अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।
स्टाफ नर्स के पदों पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों के पास बीएससी नर्सिंग (ऑनर्स) व अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 50 वर्ष निर्धारित की गई है।
कितनी मिलेगी सैलरी
नॉर्मल स्टेशन में पीजीटी पद पर चयिनत किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 35,750 रुपये, टीजीटी उम्मीदवारों को 34,125 रुपये और स्टाफ नर्स के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 34,125 रुपये प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही हार्ड स्टेशन के पीजीटी उम्मीदवारों को प्रतिमाह 42,250 रुपये, टीजीटी उम्मीदवारों को 40,625 रुपये और स्टाफ नर्स के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 40,625 रुपये प्रदान किए जाएंगे।
NVS Teacher Vacancy 2026: कैसे करें अप्लाई
पीजीटी, टीजीटी और स्पेशल एज्यूकेट के पदों पर आवेदन ऑनलाइन माध्यम में स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर विजिट करें।
अब वेबसाइट के होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
अब जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
फॉर्म सबमिट करने से पहले दर्ज की गई सभी जानकारी को ध्यान से पढ़ लें।
अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।