CRPF Constable Tradesman Recruitment 2026: सीआरपीएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती नोटिफिकेशन जारी
अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए शानदार मौका आया है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने कांस्टेबल (टेक्निकल, ट्रेड्समैन और पायनियर) पद पर 9195 भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 19 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

CRPF Constable Tradesman Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
प्रक्रिया तिथि
आवेदन शुरू 20 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 19 मई 2026
फीस जमा करने की अंतिम तिथि 19 मई 2026
परीक्षा तिथि जल्द घोषित होगी
एडमिट कार्ड: परीक्षा के 3 से 4 दिन पहले
रिजल्ट: परीक्षा के बाद जारी होगा
CRPF Constable Tradesman Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस 100 रुपये
एससी/एसटी निःशुल्क
सभी वर्ग की महिलाएं निःशुल्क
पेमेंट मोड डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, IMPS, मोबाइल वॉलेट
CRPF Constable Tradesman Recruitment 2026: आयु सीमा (Age Limit – 01 जनवरी 2026 के अनुसार)
ड्राइवर पद: 21 से 27 वर्ष
अन्य पद: 18 से 23 वर्ष
आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
CRPF Constable Tradesman Recruitment 2026: कुल पद
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के इस भर्ती अभियान में कुल 9195 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिसमें 9116 पद पुरुष उममीदवारों के लिए और 79 पद महिला उम्मीदवारों के लिए निर्धारित हैं।
CRPF Constable Tradesman Recruitment 2026: पोस्ट वाइज वैकेंसी
ड्राइवर: 3176
मोटर मैकेनिक: 739
कुक: 1426
बुगलर: 1263
वाटर कैरियर: 502
सफाई कर्मचारी: 547
इसके अलावा टेलर, माली, पेंटर, बार्बर, वॉशरमैन सहित अन्य पद भी शामिल हैं।
CRPF Constable Tradesman Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता
Driver: 10वीं पास + वैध ड्राइविंग लाइसेंस
Motor Mechanic: 10वीं पास + 2 साल ITI
अन्य पद: 10वीं पास + संबंधित ट्रेड का अनुभव
Pioneer Wing: 10वीं पास + 1 साल अनुभव
CRPF Constable Tradesman Recruitment 2026: फिजिकल एलिजिबिलिटी
पुरुष उम्मीदवार:
ऊंचाई: 170 सेमी (ST: 162.5 सेमी)
छाती: 80-85 सेमी (ST: 76-81 सेमी)
महिला उम्मीदवार:
ऊंचाई: 157 सेमी (ST: 150 सेमी)
CRPF Constable Tradesman Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया
CBT परीक्षा
PET / PST (फिजिकल टेस्ट)
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
मेडिकल टेस्ट
CRPF Constable Tradesman Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन
स्टेप 1. सबसे पहले CRPF की आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2. “CRPF Tradesman Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
स्टेप 4. फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
स्टेप 5. भविष्य के लिए प्रिंट आउट जरूर लें।
Jansatta Education Expert Advice
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से जरूर पढ़ें, ताकि आयु सीमा, योग्यता और अन्य शर्तों की सही जानकारी मिल सके।