India Post GDS 2nd Merit List 2026 LIVE: इंडिया पोस्ट जीडीएस दूसरी मेरिट लिस्ट कब आएगी? कहां और कैसे करें चेक
इंडिया पोस्ट की दूसरी मेरिट लिस्ट जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी होगी। जैसे ही मेरिट जारी होगी। डाउनलोड लिंक उपलब्ध करा दिया जाएगा।
Apr 9, 2026, 20:15 ISTभर्ती प्राधिकरण का नाम – भारतीय डाक (India Post) पद का नाम – ग्रामीण डाक सेवा सहित अन्य पद रिक्त पदों की संख्या – 28,636 दूसरी जीडीएस मेरिट लिस्ट – जल्द जारीऑफिशियल वेबसाइट – indiapostgdsonline.gov.in
Apr 9, 2026, 19:30 ISTइंडिया पोस्ट की जीडीएस की दूसरी मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले इंडिया पोस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं। रिजल्ट सेक्शन ओपन करें। India Post GDS 2nd Merit List 2026 पर क्लिक करें। आपके सामने मेरिट लिस्ट खुल जाएगी। Ctrl+F से अपना सर्च करें। मेरिट लिस्ट की एक कॉपी भविष्य के लिए अपना पास सुरक्षित रख लें।
Apr 9, 2026, 18:45 ISTइंडिया पोस्ट जीडीएस की दूसरी मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवार डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर स्टेट वाइज लिस्ट देख सकते हैं, जिसे आप आसानी से अपने मोबाइल या लैपटॉप में चेक कर सकेंगे।
Apr 9, 2026, 18:00 ISTइंडिया पोस्ट जीडीएस के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड को पूरा करना आवश्यक है। पात्रता पूरी न करने वाले उम्मीदवारों के आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे।
Apr 9, 2026, 17:15 ISTइंडिया पोस्ट जीडीएस की दूसरी मेरिट जारी होने के बाद कुल 28,636 पद भरे जाएंगे, जिनमें GDS, ब्रांच पोस्ट मास्टर और असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर के पद शामिल हैं।
Apr 9, 2026, 16:30 ISTइंडिया पोस्ट की दूसरी मेरिट लिस्ट 06 मार्च 2026 को जारी की गई थी, जिसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी 2026 तक थी। 20 दिनों के अंदर मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई थी।
Apr 9, 2026, 16:00 ISTजीडीएस की दूसरी मेरिट लिस्ट भी इस पहली मेरिट लिस्ट की तरह पीडीएफ फॉर्मेट में जारी होगी। जिसमें आपको डिवीजन, ऑफिस, पोस्ट आईडी, पोस्ट नेम, पोस्ट कम्युनिटी, रजिस्ट्रेशन नंबर और मार्क्स के प्रतिशत होंगे।
Apr 9, 2026, 14:30 ISTजो उम्मीदवार इंडिया पोस्ट जीडीएस की पहली मेरिट लिस्ट में रह गए थे। वे दूसरी मेरिट लिस्ट का इंतजार कर सकते हैं। गए हैं। दिल्ली, राजस्थान,यूपी, बिहार जैसे राज्यों की संभावित कटऑफ 96 से 100 प्रतिशत तक जा सकती है। वहीं एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए यह 92 से 100 प्रतिशत तक हो सकती है।
Apr 9, 2026, 13:37 ISTजीडीएस की दूसरी मेरिट लिस्ट में जिन उम्मीदवारों का चयन होगा। उन्हें डाक विभाग द्वारा निर्धारित अवधि में दस्तावेज सत्यापन के लिए डिवीजनल हेड ऑफिस में पहुंचना होगा।
Apr 9, 2026, 12:42 ISTइंडिया पोस्ट जीडीएस में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को केवल एक ही रजिस्ट्रेशन करने की अनुमति है। एक से अधिक फॉर्म होने की स्थिति में आवेदन रद्द किए जा सकते हैं।
Apr 9, 2026, 12:01 ISTइंडिया पोस्ट जीडीएस की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद 15 दिनों के अंदर-अंदर चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को पहले से ही डॉक्यूमेंट्स तैयार करके रखने चाहिए।
Apr 9, 2026, 11:22 ISTजीडीएस विभाग/केंद्रीय सरकार के नियमित कर्मचारी नहीं होते हैं। इनके वेतन, भत्ते और अन्य लाभ केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों के समान नहीं होते।
Apr 9, 2026, 11:06 ISTजिन उम्मीदवारों ने 28,636 ग्रामीण डाक सेवक (GDS), ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट master (ABPM) और अन्य पदों के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर राज्यवार पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे।
Apr 9, 2026, 11:02 ISTGDS मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद इसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए होते हैं। इसके साथ आप ये जानकारी भी देख सकते हैं:
डिवीजन
ऑफिस
पोस्ट आईडी
पद का नाम
पोस्ट कम्युनिटी
रजिस्ट्रेशन नंबर
प्रतिशत (%)
Apr 9, 2026, 10:10 ISTअगर मैं इंडिया पोस्ट जीडीएस की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद दस्तावेज के सत्यापन की तिथि पर नहीं पहुंच पाता हूं, तो इंडिया पोस्ट आमतौर पर 5 से 10 दिन की और छूट दे सकती है। इस दौरान आप दस्तावेजों का सत्यापन करा सकते हैं।
Apr 9, 2026, 08:18 IST
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए तैयार रहें
सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें
तय समय पर रिपोर्टिंग करें
समय सीमा का ध्यान रखें, वरना चयन रद्द हो सकता है
नाम न हो तो अगली मेरिट लिस्ट का इंतजार करें
Apr 9, 2026, 08:16 ISTअगर मैं इंडिया पोस्ट जीडीएस की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद दस्तावेज के सत्यापन की तिथि पर नहीं पहुंच पाता हूं, तो इंडिया पोस्ट आमतौर पर 5 से 10 दिन की और छूट दे सकती है। इस दौरान आप दस्तावेजों का सत्यापन करा सकते हैं।
Apr 9, 2026, 00:29 ISTअभी फिलहाल इंडिया पोस्ट जीडीएस की दूसरी मेरिट लिस्ट की PDF डाउनलोड करने की तिथि घोषित नहीं की गई है। पर जल्द ही तिथि घोषित की जाएगी।
Apr 9, 2026, 00:02 ISTइंडिया पोस्ट जीडीएस की मेरिट लिस्ट तब तक जारी होती रहती है, जब तक सभी रिक्तियां भरी नहीं जाती।
Apr 8, 2026, 23:50 ISTइंडिया पोस्ट की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। एक बार जब दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। उसके बाद इंडिया पोस्ट जीडीएस की तीसरी लिस्ट जारी की जाएगी।
Apr 8, 2026, 23:43 ISTइंडिया पोस्ट के भर्ती अभियान के तहत पूरे देश में कुल 28,636 रिक्त ग्रामीण डाक सेवक के पदों को भरा जाना है। दूसरी मेरिट की पल-पल की अपडेट के लिए आप जागरण जोश की वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।
Apr 8, 2026, 23:39 ISTइंडिया पोस्ट की दूसरी मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य वेबसाइट पर भरोसा न करें।
Apr 8, 2026, 23:36 ISTजीडीएस की दूसरी मेरिट लिस्ट में नाम चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले इंडिया पोस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाएं। अब Shortlisted Candidates: Schedule-II, January- 2026 पर क्लिक करें। क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर दूसरी मेरिट लिस्ट खुल जाएगी। इसमें सभी चयनित उम्मीदवारों के रजिस्ट्रेशन नंबर की डिटल्स होंगी। Ctrl+F का इस्तेमाल करके आप इसमें अपना नाम देख सकते हैं।
Apr 8, 2026, 23:36 ISTजीडीएस के पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को बीपीएम को 12,000 रुपये से लेकर 29,380 रुपये प्रति माह और एमबीपीएम/डाक सेवक को 10,000 रुपये से लेकर 24,470 रुपये प्रति माह तक दी जाएगी।