Azim Premji Foundation Scholarship 2026 अज़ीम प्रेमजी फ़ाउण्डेशन स्कॉलरशिप वार्षिक 30,000 रुपयों की सहायता

Azim Premji Foundation Scholarship 2026 अज़ीम प्रेमजी फ़ाउण्डेशन स्कॉलरशिप वार्षिक 30,000 रुपयों की सहायता

अज़ीम प्रेमजी फ़ाउण्डेशन भारत में शिक्षा की गुणवत्ता व समान उपलब्धता में सुधार लाने के लिए प्रतिबद्ध है। अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप पहल इसी प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक और  कदम है। अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप पहल के तहत ज़रूरतमंद छात्राओं को कॉलेज शिक्षा हासिल करने के लिए मदद की जाती है। इस स्कॉलरशिप के तहत कॉलेज की शिक्षा हासिल करने के लिए मदद के तौर पर वार्षिक 30,000 रुपयों की सहायता की जाती है। यह स्कॉलरशिप छात्राओं के पहले ग्रैजुएशन के लिए डिग्री या डिप्लोमा पूरा होने तक उपलब्ध कराई जाएगी।

Azim Premji Foundation Scholarship

पात्रता

जिन छात्राओं ने:

  • स्थानीय सरकारी स्कूलों या कॉलेज से 10वीं और 12वीं कक्षा नियमित विद्यार्थी के रूप में पास होना अनिवार्य है। यह स्कूल नीचे बताए गए राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में होना चाहिए।
  • आवेदन के समय भारत में कहीं भी सरकारी  संस्थान या विश्‍वसनीय प्रामाणिक निजी कॉलेज या विश्‍वविद्यालय के मान्यता प्राप्त स्नातक उपाधि या डिप्लोमा (2 से 5 वर्षों की समयावधि वाले) के प्रथम वर्ष (2025-26 के अकादमिक सत्र) में नियमित छात्रा के रूप में प्रवेश प्राप्त किया होना चाहिए।

राज्य और केंद्र शासित प्रदेश

अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पुद्दुचेरी, राजस्थान, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड

ज़रूरी दस्तावेज़

आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए आवेदक को नीचे दिए गए दस्तावेज़ ऑनलाइन जमा करने होंगे। यह दस्तावेज़ हमारी वेबसाइट के ज़रिए ही जमा करने होंगे। ख़ासतौर पर ध्यान रखें कि इस आवेदन को जमा करने के लिए कोई भी फीस या शुल्क नहीं जमा करना होगा।

पासपोर्ट आकार का फोटो

  • एक 2X2 इंच के रंगीन फोटो की स्कैन कॉपी। ध्यान रहे कि यह फोटो 6 महीनों से ज़्यादा पुराना नहीं होना चाहिए। इस फोटो में आवेदक के चेहरे का सामने वाला हिस्सा साफ़-साफ़ दिखाई देना चाहिए।
  • आवेदक सेल्फ़ी, दूसरे तस्वीर से काटी गई, एडिट की गई या फ़िल्टर लगी हुई, इमोजी लगी हुई, किसी दूसरी व्यक्ति के साथ ली गई, चेहरा ढँकी हुई तस्वीर बिलकुल प्रस्तुत न करें।

हस्ताक्षर

  • साफ़ और सफ़ेद कागज़ पर हस्ताक्षर की फोटो या स्कैन कॉपी

आधार कार्ड

  • आपके आधार कार्ड के सामने वाले हिस्से की रंगीन स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। इसमें स्पष्ट रूप से आपका नाम, आपकी फोटो और जेंडर दिखाई देना चाहिए।
  • कृपया आधार कार्ड की फोटोकॉपी, ब्लैक-एण्ड-व्हाइट कॉपी, स्क्रीनशॉट या लॉक की हुई कॉपी का स्कैन अपलोड न करें।

ज़रूरी दस्तावेज़

आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए आवेदक को नीचे दिए गए दस्तावेज़ ऑनलाइन जमा करने होंगे। यह दस्तावेज़ हमारी वेबसाइट के ज़रिए ही जमा करने होंगे। ख़ासतौर पर ध्यान रखें कि इस आवेदन को जमा करने के लिए कोई भी फीस या शुल्क नहीं जमा करना होगा।

बैंक खाते की जानकारी

  • आवेदक को अपने बैंक खाते के पासबुक पहले पन्ने की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। इस स्कैन में खाताधारक का नाम, खाता संख्या, IFSC कोड, और बैंक शाखा की सारी जानकारी स्पष्ट दिखाई देनी चाहिए।
  • अगर आपके पास पासबुक नहीं है या आपकी पासबुक पर यह जानकारी नहीं छपी हुई या हाथों से लिखी हुई है या साफ़-साफ़ नहीं देखी जा सकती है, तो अपने बैंक की शाखा से पिछले 1 महीने का बैंक स्टेटमेंट हासिल करें और उसका स्कैन प्रस्तुत करें। इस स्कैन में खाताधारक का नाम, खाता संख्या, IFSC कोड, और बैंक शाखा की सारी जानकारी स्पष्ट दिखाई देनी चाहिए।
  • अस्पष्ट, हाथों से लिखिए हुए, अपठनीय, काट-छाँट कर दोबारा लिखे हुए दस्तावेज़ प्रस्तुत न करें।
  • ध्यान रखे कि आपका बचत खाता किसी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक हो और वह सक्रिय 

ज़रूरी दस्तावेज़

आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए आवेदक को नीचे दिए गए दस्तावेज़ ऑनलाइन जमा करने होंगे। यह दस्तावेज़ हमारी वेबसाइट के ज़रिए ही जमा करने होंगे। ख़ासतौर पर ध्यान रखें कि इस आवेदन को जमा करने के लिए कोई भी फीस या शुल्क नहीं जमा करना होगा।

10वीं कक्षा की मार्कशीट यानी अंक तालिका

  • 10वीं कक्षा के अंक तालिका मुखपृष्ठ का स्कैन अपलोड करें। यह स्कैन बिलकुल स्पष्ट और इसमें किसी भी तरह की एडिट या कांट-छांट बिलकुल नहीं होना चाहिए।
  • पासवर्ड लगाई हुआ फ़ाइल, अस्पष्ट फ़ाइल, फोटो-कॉपी, प्रिंट ली हुई, कांट-छांट की हुई, एडिट की हुई, इमोजी लगी हुई, कुछ भी लिखी हुई स्कैन कॉपी बिलकुल भी अपलोड न करें। यह स्कैन हर तरह से स्पष्ट होना चाहिए और अनिवार्य जानकारी साफ़-साफ़ पढ़ने योग्य होनी चाहिए।

12वीं कक्षा की मार्कशीट यानी अंक तालिका

  • 12वीं कक्षा के अंक तालिका मुखपृष्ठ का स्कैन अपलोड करें। यह स्कैन बिलकुल स्पष्ट और इसमें किसी भी तरह की एडिट या कांट-छांट बिलकुल नहीं होना चाहिए।
  • पासवर्ड लगाई हुआ फ़ाइल, अस्पष्ट फ़ाइल, फोटो-कॉपी, प्रिंट ली हुई, कांट-छांट की हुई, एडिट की हुई, इमोजी लगी हुई, कुछ भी लिखी हुई स्कैन कॉपी बिलकुल भी अपलोड न करें। यह स्कैन हर तरह से स्पष्ट होना चाहिए और अनिवार्य जानकारी साफ़-साफ़ पढ़ने योग्य होनी चाहिए।

कॉलेज या विश्‍वविद्यालय में प्रवेश का प्रमाण

  • अपने कॉलेज से प्राप्त प्रवेश शुल्क फीस की रसीद या बोनाफ़ाइड प्रमाण पत्र लेकर अपलोड करें। इस दस्तावेज़ पर आपका नाम, कॉलेज का नाम, की जा रही डिग्री का नाम, अकादमिक वर्ष, कोर्स के शुरु होने की तारीख़, दस्तावेज़ के जारी होने तारीख़, जारी करने वाले प्राधिकारी की सील बिलकुल स्पष्ट दिखाई देना चाहिए। किसी भी तरह की कांट-छांट या एडिट किए गए दस्तावेज़ की स्कैन कॉपी अपलोड न करें।
  • पासवर्ड लगाई हुआ फ़ाइल, अस्पष्ट फ़ाइल, फोटो-कॉपी, प्रिंट ली हुई, कांट-छांट की हुई, एडिट की हुई, इमोजी लगी हुई, कुछ भी लिखी हुई स्कैन कॉपी बिलकुल भी अपलोड न करें। यह स्कैन हर तरह से स्पष्ट होना चाहिए और अनिवार्य जानकारी साफ़-साफ़ पढ़ने योग्य होनी चाहिए।

Apply Now

Leave a Comment