HPRCA: जूनियर इंजीनियर सिविल के 149 पदों के लिए मांगे आवेदन, जानें अंतिम तिथि
राज्य चयन आयोग ने पोस्ट कोड 26016 जॉब ट्रेनी के आधार पर जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 149 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदक 10 अप्रैल को सुबह 10 बजे से दो मई रात को 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष तक निर्धारित की है। अभ्यर्थियों को 23,500 रुपये मासिक वेतन देय होगा। कडर भी राज्यस्तर का होगा। कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) 120 अंकों का होगा। परीक्षा की अवधि डेढ़ घंटे की होगी।

सामान्य के 55, ई के 19, सामान्य (डब्ल्यूएफएफ) के दो, एससी (यूआर) के 30, एससी (बीपीएल) के पांच, एससी (डब्ल्यूएफएफ) का एक, ओबीसी (यूआर) के 25, ओबीसी (बीपीएल) के पांच, एसटी (यूआर) के पांच, एसटी (बीपीएल) के दो पदों पर भर्ती होगी। आवेदन फीस 800 रुपये है। अगर कोई आवेदक आवेदन करते समय गलती कर देता है तो आवेदन की अंतिम तिथि के तीन दिन तक करेक्शन विंडो खुल जाएगी। वहां से गलती को ठीक कर सकता है। उसके लिए अलग से 100 रुपये फीस देनी होगी। आवेदक का जमा दो पास होना, सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना अनिवार्य है। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि पोस्ट कोड 26016 जॉब ट्रेनी जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 149 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदक 10 अप्रैल से लेकर दो मई तक आवेदन कर सकते हैं।