India Post GDS 2nd 3rd Merit List 2026 LIVE: 2nd मेरिट लिस्ट का इंतजार कब होगा खत्म? 28,636 पदों पर होनी है भर्ती
जिन उम्मीदवारों के नाम दूसरी मेरिट सूची में आएगा, उन्हें दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा. दूसरे चरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद फाइनल लिस्ट जारी की गई.

असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर के लिए जिन उम्मीदवारों का चयन होगा उन्हें घर-घर जाकर लोगों को डाक पहुंचाना होगा और सीनियर ऑफिसर्स द्वारा दिए अन्य काम भी करने होंगे
सेलेक्शन पूरी तरह से 10वीं कक्षा के अंकों के आधार किया जाएगा. जिन उम्मीदवारों का नाम पहली लिस्ट में नहीं आया है वो दूसरी लिस्ट का इंताजर कर रहे हैं.
महत्वपूर्ण तारीख-
आवेदन कब से हुई थी शुरू: 2 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तारीख क्या थी: 16 फरवरी 2026
पहली मेरिट सूची कब जारी की गई थी: 6 मार्च 2026 को जारी
दूसरी मेरिट सूची कब तक जारी हो सकती है: अप्रैल 2026 में उम्मीद की जा रही है.
कुल 28,636 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है, जिनमें ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक पद शामिल हैं.
India Post GDS की अगर 2nd मेरिट लिस्ट निकाली जाती है, तो उसे India Post की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा.
नोटिफिकेशन के अनुसार, अगर मार्कशीट में ग्रेड/पॉइंट दिए गए हैं, तो अधिकतम अंक 100 मानते हुए ग्रेडों और पॉइंटों को 9.5 से गुणा करके अंकों जोड़े जाते हैं.
डाक सेवकों का काम डाक टिकट/स्टेशनरी की बिक्री, घर-घर जाकर डाक पहुंचाना और बांटना.
आईपीपीबी के जमा/भुगतान/अन्य लेनदेन और पोस्टमास्टर/उप पोस्टमास्टर द्वारा सौंपे द्वारा दिए गए और काम
डाक सेवकों को रेलवे मेल सेवा के छंटाई कार्यालयों में भी काम करना पड़ सकता है.
इसके अलावा डाक थैलों की प्राप्त- प्रेषण, थेलों के ट्रांसशिपमेंट का भी काम करना पड़ता है.
साथ ही डाक सेवक विभागीय डाकघरों के कामों को सुचारू संचालन के लिए पोस्ट मास्टर/उप पोस्ट मास्टर की मदद भी करते हैं.
जीडीएस के पद पर चयनित उम्मीदवारों को वर्ग के अनुसार मिलेगा वेतन
बीपीएम को 12,000-29,380 रुपये प्रति माह तक
एमबीपीएम/डाक सेवक को 10,000-24,470 रुपये प्रति माह तक
इंडिया पोस्ट (India Post) के जीडीएस विभाग या केंद्रीय सरकार के रेग्यूलर एम्पलॉय नहीं होते हैं. उनकी सैलरी, अलाउंस और अन्य लाभ भी केंद्रीय कर्मचारियों जैसे नहीं होते हैं. बता दें जीडीएस राज्य की सिविल सेवाओं से बाहर के होती है.
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 के नियमों के अनुसार, बीपीएम (BPM) पद पर चयनित उम्मीदवारों को डाकघर संचालन के लिए आवास की व्यवस्था स्वयं करनी होगी. विभाग इसके लिए कोई सरकारी क्वार्टर उपलब्ध नहीं कराता है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले इन नियमों को ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ लें.
इस भर्ती अभियान के अंतर्गत 28,636 खाली पदों को भरा जाएगा. इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए, उम्मीदवार इंडिया पोस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं.
इंडिया पोस्ट जीडीएस की पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद अब दूसरी का इंतजार है. दूसरी मेरिट लिस्ट भी indiapostgdsonline.gov.in पर जारी होगी.
इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवा की दूसरी मेरिट लिस्ट को लेकर ताजा अपडेट ये है कि दूसरी मेरिट लिस्ट आने वाले कुछ ही दिनों में जारी की जा सकती है. पिछली बार की तरह इंडिया पोस्ट किसी भी दिन इसे जारी कर सकता है.
इंडिया पोस्ट जीडीएस की पहली मेरिट लिस्ट 6 मार्च को जारी की गई थी और दस्तावेज सत्यापन (document verification) 23 मार्च को खत्म हो गया था. अब अप्रैल में कभी भई दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जा सकती है.
स्टेप 1: सबसे पहले इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाएं
स्टेप 2: इसके बाद होमपेज पर दिए गए ‘Selection List’ (चयन सूची) के लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 3: अब उस राज्य/सर्कल (Circle) को चुनें जहां से आपने जीडीएस भर्ती 2026 के लिए आवेदन किया था
स्टेप 4: आपके सामने रिजल्ट की पीडीएफ (PDF) आ जाएगी, इसे डाउनलोड कर लें
स्टेप 5: अब इस पीडीएफ को खोलें और अपना रिजल्ट चेक करने के लिए इसमें अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें
सबसे पहले भारतीय डाक विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं.
अब आप वेबसाइट के होम पेज पर जाते ही आपको india post gds merit list pdf या इससे मिलते जुलती लिंक पर क्लिक करिए.
लिंक पर क्लिक करते ही आप एक नए वेब पेज पर पहुंच जाएंगे. यहां से आपको देश भर के अलग अलग जोन्स या राज्यों की मेरिट लिस्ट मिलेगी
अब आपको उस राज्य या जोन्स पर क्लिक करना है जिसके लिए आपने आवेदन किया था.
जैसे ही आप अपने राज्य वाले लिंक को क्लिक करेंगे,तो आपकी स्क्रीन पर PDF खुल जाएगी ,अब आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या नाम सर्च करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद दूसरी मेरिट लिस्ट की जरूरत क्यों पड़ती है. बता दें कि पहली मेरिट लिस्ट में सेलेक्टेड कई उम्मीदवार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दिन अब्सेंट हो जाते हैं या उनके किसी डॉक्यूमेंट कमी पाई जाती है या फिर कुछ उम्मीदवारों का किसी और नौकरी में सेलेक्शन हो जाता है, तो वो पद छोड़ देते हैं. जिसके कारण खाली पदों को भरने के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट कम कट ऑफ के साथ इंडिया पोस्ट जारी करता है.
indiapostgdsonline.gov.in पर GDS 2026 की पहली मेरिट लिस्ट जारी की गई है. अगर दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी तो इसी लिंक पर अपलोड होगी
india Post GDS 2nd Merit List 2026 Live : इंडिया पोस्ट जीडीएस दूसरी मेरिट लिस्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा.