https://omg10.com/4/10854315

NHAI Internship 2026: नेशनल हाईवे अथॉरिटी में इंटर्नशिप के साथ मिल रहे हैं ₹40000, यहां से करें रजिस्ट्रेशन

NHAI Internship 2026: नेशनल हाईवे अथॉरिटी में इंटर्नशिप के साथ मिल रहे हैं ₹40000, यहां से करें रजिस्ट्रेशन

NHAI Summer Internship 2026 Last date: स्टूडेंट्स जो इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं, उन्हें नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया कंपनी के साथ काम करने की बढ़िया अपॉर्चुनिटी मिल रही है। देश में बड़े-बड़े हाईवे, एक्सप्रेस आदि बनाने वाली इस सरकारी कंपनी ने समर इंटर्नशिप 2026 प्रोग्राम अनाउंस किया है। इस प्रोग्राम के अंदर यूजी और पीजी स्टूडेंट्स को बतौर इंटर्न NHAI के एक्सपर्ट्स के साथ काम करने का मौका मिलेगा।

NHAI Internship 2026


नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की यह इंटर्नशिप 2 महीने की होगी। इस दौरान आप प्रैक्टिकली काम सीखने के साथ पैसे भी कमा पाएंगे क्योंकि यह इंटर्नशिप पेड है। जिसमें दोनों महीने के हिसाब से आपको निश्चित राशि का भुगतान किया जाएगा। ऐसे में अगर आप योग्य हैं, तो इस समर इंटर्नशिप के लिए फटाफट ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा कर लें। एप्लिकेशन विंडो बहुत जल्द बंद होने वाली है।

NHAI इंटर्नशिप 2026 लास्ट डेट

NHAI समर इंटर्नशिप 2026 डिटेल्स
कंपनी नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI)
इंटर्नशिप की अवधि 2 महीने (मई-जुलाई)
स्टाइपेंड 20,000/- प्रति माह (कुल मिलाकर 40,000/-)
फील्ड सिविल इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट
योग्यता अंडर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएटट
रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 15 अप्रैल 2026
अप्लाई करने का लिंक NHAI Summer Internship 2026 Apply Online Link

कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए बढ़िया मौका
इस इंटर्नशिप के लिए जो स्टूडेंट्स अभी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग, डाटा साइंस से लेकर मैनेजमेंट, लॉ, मीडिया और अन्य कोर्स में अंडर ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स कर रहे हैं, वो अप्लाई कर सकेंगे। खासतौर से इंफ्रास्ट्रक्चर और हाईवे सेक्टर में यह इंटर्नशिप आपको प्रोफेशनल एक्सपीरियंस लेने में मदद करेगी।
NHAI इंटर्नशिप में अप्लाई कैसे करें?
ग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट जो भी स्टूडेंट्स इस इंटर्नशिप में अप्लाई करना चाहते हैं, वो नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
सबसे पहले NHAI की ऑफिशियल वेबसाइट nhai.gov.in पर जाएं।
अब होमपेज पर Recruitment या Vacancies वाले सेक्शन में जाएं।
आपको NHAI Summer Internship 2026 Apply का टैब नजर आएगा।
इसपर क्लिक करने के बाद आप Internship Application Portal पर चले जाएंगे।
पहले Registration के लिंक पर जाएं। यहां नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, पासवर्ड क्रिएट करके रजिस्ट्रेशन करें।
आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की डिटेल्स मिलेंगी। इसकी मदद से लॉगइन करें।
अब जो-जो जानकारी आपसे मांगी जाती है उन्हें ध्यान से भरते जाएं।
अपने कॉलेज, मार्क्स, पता, कैटेगिरी ये सभी डिटेल्स बिल्कुल सही भरें।
रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अपनी सभी डिटेल्स ध्यान से एक बार चेक करें और फाइनली सब्मिट कर दें।
इस इंटर्नशिप से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए आपको एनएचएआई ऑफिशियल वेबसाइट चेक करने की सलाह दी जाती है।

Leave a Comment